कैसे पहुंचे
उड़ान से
देश के अन्य प्रमुख शहरों से रामपुर के लिए कोई नियमित उड़ानें नहीं हैं। निकटतम हवाई अड्डा पंतनगर हवाई अड्डा है,जो रामपुर से लगभग 62 किमी दूर है।
इसके अलावा, एक हवाई पट्टी मुंडा पांडे में है जो रामपुर से लगभग 12 किमी दूर है। अन्य निकटवर्ती हवाई अड्डे हैं |
•बरेली हवाई अड्डा (BEK): 70.7 किलोमीटर दूर
•देहरादून हवाई अड्डा (DED): 241 किलोमीटर दूर
•दिल्ली हवाई अड्डा (DEL): 191.4 किलोमीटर दूर
•लखनऊ हवाई अड्डा (LKO): 352.3 किलोमीटर दूर
•अयोध्या हवाई अड्डा (AYJ): 455.6 किलोमीटर दूर
रेल मार्ग
रामपुर रेल मार्ग से देश के दुसरे शहरों से जुड़ा हुआ है इस के निकटतम रेलवे स्टेशन मुरादाबाद है इसके अतिरिक्त बिलासपुर का रेलवे स्टेशन भी इसके नज़दीक हैं |
निकटतम रेलवे स्टेशन:
•बिलासपुर रोड (BLQR): रामपुर जिले में स्थित एक स्टेशन, रामपुर जंक्शन से लगभग 24 किलोमीटर दूर।
•पीपल्साना (PLS): मुरादाबाद जिले में स्थित एक स्टेशन, रामपुर जंक्शन से लगभग 27 किलोमीटर दूर।
•राजा का सहसपुर (RJK): मुरादाबाद जिले में स्थित एक स्टेशन, रामपुर जंक्शन से लगभग 29 किलोमीटर दूर।
•नागरिया सादात (NRS): बरेली जिले में स्थित एक स्टेशन, रामपुर जंक्शन से लगभग 31 किलोमीटर दूर।
•मुंधा पांडे (MPH): रामपुर जंक्शन के पास स्थित एक स्टेशन।
•धामोरा (DAM): रामपुर जंक्शन के पास स्थित एक स्टेशन।
•दलपतपुर (DLP): रामपुर जंक्शन के पास स्थित एक स्टेशन।
•दुगनपुर (DUN): रामपुर जंक्शन के पास स्थित एक स्टेशन।
•केमरी (KEMR): रामपुर जंक्शन के पास स्थित एक स्टेशन।
•काठघर राइट बैंक (KGFR): रामपुर जंक्शन के पास स्थित एक स्टेशन।